सवाईमाधेपुर में नाबालिग किशोरी से गैंगरेप का मामला दर्ज, 21 दिसंबर को देर रात घर से किया था अगवा

✓ Link copy हो गया!

सवाईमाधेपुरः सवाईमाधेपुर के बौंली में नाबालिग किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है. किशोरी से गैंगरेप को लेकर पीड़िता के पिता ने दो नामजद युवकों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है.

मामले में पुनेता निवास दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. दरअसल 21 दिसंबर को आरोपियों ने नाबालिग को देर रात घर से अगवा किया था. जिसके बाद पीड़िता युवती को घायल अवस्था में घर के बाहर छोड़ कर भाग गये. पीड़िता को सवाईमाधेपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका मेडिकल समेत तमाम जांच करायी गयी. फिलहाल बौंली पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra