वार्ड-43 में ‘स्वच्छता उत्सव’ का आयोजन,महापौर सुनील कोठारी ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

✓ Link copy हो गया!

रिद्धि-सिद्धि चौराहे से स्वच्छता का संदेश,चिह्नित क्षेत्रों में सफाई के लिए उतरे कर्मचारी

फैक्ट पोस्ट सुनील शर्मा
जयपुर। स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जयपुर के वार्ड संख्या 43 स्थित रिद्धि-सिद्धि चौराहे पर ‘स्वच्छता उत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने और शहर को स्वच्छ बनाने में सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में महापौर, मानसरोवर के डिप्टी कमिश्नर (DC), स्थानीय पार्षद, सीएसआई, संबंधित एसआई, पीआईयू जोन प्रभारी तथा वार्ड के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान महापौर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण के बाद कर्मचारियों को उनके जिम्मे आने वाले स्वच्छता संबंधी कार्यों और निर्धारित क्षेत्रों की जानकारी दी गई। इसके पश्चात कर्मचारियों को चिह्नित स्थानों पर सफाई कार्य के लिए रवाना किया गया, ताकि संबंधित क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर आमजन की दैनिक आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बनाना है। सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई, कचरे का उचित निस्तारण और नागरिकों की सहभागिता से ही स्वच्छ शहर का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने की दिशा में जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास रहा।

Fact Post News
Author: Fact Post News