‘बाबोसा’ का व्यक्तित्व,कार्यशैली और जनकल्याण के प्रति समर्पण सदैव रहेगा स्मरणीय:मदन राठौड़

✓ Link copy हो गया!

श्रद्धेय भैरोसिंह शेखावत की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित,किया नमन

फैक्ट पोस्ट सुनील शर्मा‏
जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय भैरोसिंह शेखावत की जयंती के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष  मदन राठौड़, राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता, संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने  कहा कि श्रद्धेय भैरोसिंह शेखावत को जनमानस स्नेहपूर्वक ‘बाबोसा’ के नाम से स्मरण करता है, वे भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान की राजनीति के प्रमुख व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया। उनका जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि बाबोसा का व्यक्तित्व, उनकी कार्यशैली और जनकल्याण के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने तथा जनसेवा के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास हम सभी को करना चाहिए। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय भैरोसिंह शेखावत के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत सहित भाजपा पदाधिकारियों ने बाबोसा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

Fact Post News
Author: Fact Post News