उदयपुर में ठंड बरपा रही कहर, तापमान में रिकॉर्ड गिरावट

✓ Link copy हो गया!

उदयपुर: झीलों के शहर उदयपुर में ठंड अपना कहर बरपा रही है हालांकि सर्दी को और भी कड़क होनी अभी बाकी है. वहीं न्यूनतम तापमान के सिंगल डिजिट में जाने के बाद से लगातार कंपकंपी वाली ठंड पड़ रही है. शाम होते ही सर्दी का सहारा अलाव व हीटर बन रहे है.

शनिवार को धूप खिली जिसने दिन में सर्दी से हल्की राहत दी है, हालांकि दोपहर बाद धूजणी का सिलसिला लगातार जारी है. 15 दिसम्बर के बाद उदयपुर में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था,जो लगातार जारी है. दिन व रात के तापमान में उतार-चढ़ाव के बाद बीते रविवार से आज रविवार तक का तापमान 8 डिग्री के इर्द-गिर्द घूम रहा है.

दिन के तापमान में लगातार वृद्धि के साथ ही यह पुनः 25 डिग्री को पार कर गया. मौसम विभाग डबोक से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को उदयपुर  का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.8, डिग्री रिकॉर्ड किया गया. दिन के तापमान में शुक्रवार की तुलना में शनिवार को मामूली वृद्धि हुई है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra