3 शहरों में आयकर छापेमारी समाप्त, 356 करोड़ की काली कमाई पकड़ी, 2.68 करोड़ की नकदी का नहीं मिला हिसाब, हुई जब्त

✓ Link copy हो गया!

जयपुर: जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है. तीन शहरों में आयकर छापेमारी समाप्त हो गई है. 356 करोड़ की काली कमाई पकड़ी गई है. 2.68 करोड़ की नकदी का हिसाब नहीं मिला, जब्त हुई. 11.83 करोड़ की ज्वैलरी भी जब्त हुई. विश्वस्त सूत्रों ने अहम जानकारी दी.

पाली में टैक्सटाइल डाइंग और प्रिंटिंग कारोबार से जुड़े गोगड़ समूह, पिपलिया कलां के प्रेम केबल्स और पीजी फाइल्स समूह और जोधपुर के पैकेजिंग मैटेरियल निर्माता उमा पॉलीमर्स समूह के छापे मारे थे. गोगड़ समूह के भारत कुमार और पीयूष गोगड़ व कारोबारी सहयोगियों और पीजी फाइल्स समूह के पंकज शाह और अभय शाह व सहयोगियों व उमा समूह के श्रीपाल राज लोढ़ा और सहयोगी आदित्य सिंघवी के कार्रवाई हुई.

छापेमारी में करोड़ों रुपए के निवेश दस्तावेज व लेनदेन की पर्चियां भी जब्त हुई. डिजिटल उपकरणों में रखा कर चोरी का हिसाब भी पकड़ा गया. जब्त दस्तावेज के विस्तृत विश्लेषण के बाद काली कमाई में और वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है. आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा ने कार्रवाई की. जोधपुर के साथ जयपुर शाखा के भी वरिष्ठ अधिकारियों ने सक्रियता दिखाई.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra