मुख्यमंत्री ने वेदांता पिंकसिटी हॉफ मैराथन का किया फ्लैग ऑफ।।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

✓ Link copy हो गया!

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘स्वस्थ भारत‘‘ के संकल्प को साकार करती वेदांता पिंकसिटी हॉफ मैराथन रविवार को जगतपुरा में आयोजित हुई।मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सुबह 7 बजे मैराथन को फ्लैग ऑफ किया।इस दौरान उन्होंने हजारों धावकों को आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।


इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवाओं को स्वस्थ और उत्साहित रहकर देश में राजस्थान को अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लेना चाहिए।यह मैराथन ‘रन फॉर जीरो हंगर‘ के महत्वपूर्ण उददेश्य से हो रही है।इस आयोजन में 12 हजार से अधिक धावकों को एकजुट किया गया है।इससे एक लाख से अधिक जरूरतमंदों भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।हम सभी को मिलकर इस संकल्पना को साकार करना होगा।


मैराथन में 21 कि.मी की हाफ मैराथन,10 कि.मी की कूल रन और 5 कि.मी की ड्रीम रन कैटेगरी में धावकों ने दौड़ पूरी कर फिटनेस और एकजुटता का संदेश दिया।

इस अवसर पर वेदांता समूह व आयोजन से जुड़ी प्रिया अग्रवाल हेब्बर,आकर्ष हेब्बर, डॉ.स्टीव मूर,अरूण मिश्रा और डॉ. मनोज सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Fact Post News
Author: Fact Post News