अजमेर जिले में अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, एक गिरफ्तार:बिना लाइसेंस कर रहा था बिक्री; विभिन्न ब्रांड की ढाई लाख की शराब जब्त

✓ Link copy हो गया!

अजमेर जिले के कोटाज गांव में बिना लाइसेंस ब्रांच खोलकर शराब बिक्री करने का मामला मांगलियावास पुलिस ने पकड़ा। यहां से विभिन्न ब्रांड की ढाई लाख रुपए की शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया-कोटाज ग्राम में कंटेरनुमा दुकान में अवैध शराब की ब्रांच चल रही थी, जिसमें एक व्यक्ति बैठा था। जिसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सुरेश रावत पुत्र शंकर सिंह रावत उम्र 27 साल निवासी केसरपुरा बताया। ब्रांच चलाने का लाईसेंस मांगा तो नहीं होना बताया। इस पर तलाशी ली तो वहां पर विभिन्न ब्रांड की शराब मिली। जिसे जब्त किया और आरोपी को गिरफ्तार किया।

ये शराब बरामद

व्हाईट लेस वोडका की 6 बोतल, ओल्ड मौक की 03 बोतल व 07 हाफ, देशी शराब की 08 बोतल, एमसी डोवेल की 11 बोतल व 28 हॉफ, कारटी क्लब की 10 बोतल, रॉयल स्टेग की 11 बोतल व 18 हॉफ, इम्पीरियल ब्लू की 04 बोतल, महारानी महनसर की 10 बोतल, ग्रीन लेबल की 09 बोतल, मैजिक मुवमेंट औरेंज की 18 बोतल, ऑफिसर चॉयस की 04 बोतल व 09 हॉफ, रॉयल चैलेंज की 07 बोतल, मैजिक मुवमेंट जामुन की 06 बोतल, 08 पीएम की 07 बोतल व 17 हॉफ, ऑक्सोनिक व्हाईट की 07 बोतल व 20 हॉफ, ग्रीन लेबल के 43 हॉफ, ऑल सेशन के 36 हॉफ व 92 पव्वे शराब तथा विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब के 542 पव्वे सहित रॉयल चैलेंज के 76 मिनीचर व 307 पव्वे देशी शराब के साथ ही कंटेनर के अंदर लगे डी-फ्रीज को चैक किया तो किंगफिशर बीयर की 125 बोतल व 24 कैन, टबॉर्ग बीयर की 17 बोतल व 24 कैन।

Fact Post News
Author: Fact Post News