रेलवे क्वार्टर और सिटी हॉस्पिटल के पास से बाइक चोरी:सुभाष नगर में घर के सामने से चुराकर लेकर गए; मामला दर्ज

✓ Link copy हो गया!

अलवर शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन बाइक चोरी होने के मामले सामने आए हैं। रेलवे क्वार्टर और सिटी हॉस्पिटल के पास से और सुभाष नगर से तीनों बाइक चोरी हुई। तीनों मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला अरावली विहार थाना क्षेत्र का है। टहला निवासी सुरेंद्र कुमार महावर 30 सितंबर को रेलवे स्टेशन नंबर-2 प्लेटफॉर्म के सामने क्वार्टरों के पास अपनी HF Deluxe बाइक (RJ-02-LS-7760) खड़ी करके गए थे।

शाम को लौटने पर बाइक नहीं मिली। आस-पास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हरिराम को सौंपी है।

दूसरा मामला NEB थाना क्षेत्र का है। बड़ौदामेव निवासी गोलू शर्मा 30 सितंबर को मरीज को दिखाने सिटी हॉस्पिटल गए थे।

उन्होंने हॉस्पिटल के सामने Splendor Plus (RJ-02-DJ-2218) खड़ी की थी। करीब 30 मिनट बाद लौटे तो बाइक नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कॉन्स्टेबल बदन सिंह को दी है।

तीसरी मामला NEB थाना क्षेत्र से चोरी हुई। मंगल विहार निवासी प्रसून मिश्रा 29 सितंबर को बैंक के काम से सुभाष नगर गए थे।

उन्होंने ग्राहक के घर के सामने Splendor Plus (RJ-02-ZB-7496) खड़ी की थी। काम खत्म कर लौटने पर बाइक नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कॉन्स्टेबल राज मोहम्मद को सौंपी है।

Fact Post News
Author: Fact Post News