डिप्टी-मेयर के लिए बीजेपी से दिनेश भट्‌ट ने किया नामांकन:कांग्रेस से लक्ष्मीनारायण मेघवाल बने प्रत्याशी, दोपहर 2:30 बजे बाद होगी वोटिंग; भट्‌ट का बनना तय

✓ Link copy हो गया!

उदयपुर में डिप्टी मेयर के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने मंगलवार सुबह अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। बीजेपी से दिनेश भट्ट और कांग्रेस से लक्ष्मीनारायण मेघवाल ने नामाकंन भरा। दोपहर 2:30 बाद दोनों पार्टी के पार्षदों को नगर निगम लाया जाएगा। इसके बाद वोटिंग होगी और शाम 4 बजे तक रिजल्ट आने की संभावना हैं।

मेयर पद पर बंपर जीत दर्ज करने वाली भाजपा में डिप्टी मेयर के नाम को लेकर मंगलवार सुबह 9:40 बजे तक भी सस्पेंस बना रहा। इसके बाद भाजपा ने दिनेश भट‌्ट को डिप्टी मेयर का प्रत्याशी बनाने के नाम का ऐलान किया। उधर, कांग्रेस ने लक्ष्मीनारायण मेघवाल को डिप्टी मेयर के लिए प्रत्याशी बनाया। मेघवाल कांग्रेस विवेक कटारा और रघुवीर मीणा के करीबी हैं।

बीजेपी से डिप्टी मेयर के लिए दिनेश भट‌्ट ने नामांकन किया, उनका बनना तय हैं।
बीजेपी से डिप्टी मेयर के लिए दिनेश भट‌्ट ने नामांकन किया, उनका बनना तय हैं।

शीर्ष नेतृत्व से सहमति के बावजूद पार्टी भट‌्ट के नाम को खुलकर आगे करने से बच रही थी, ताकि लास्ट समय तक सस्पेंस बना रहे। कविता जोशी और पंकज बोराणा इस रेस में आखिरी तक रेस में बने रहे। संख्याबल के लिहाज से अधिकत्तर भाजपा पार्षदों ने कविता जोशी के नाम पर सहमति जताई, लेकिन वरिष्ठता और बडे़ नेताओं की पसंद दिनेश भट्‌ट के नाम पर सहमति बनी।

भट्ट के लिए शहर विधायक ताराचंद जैन, सतीश पूनिया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला लगातार पैरवी कर रहे थे। पार्टी में लास्ट तक डिप्टी मेयर की रेस में दिनेश भट्‌ट और कविता जोशी के नाम पर चर्चा होती रही। पार्टी भट्‌ट के नहीं बनने की स्थिति में कविता जोशी का नाम बैकअप में रखकर चल रही थी।

कांग्रेस की ओर से लक्ष्मीनारायण मेघवाल ने नामांकन भरा।
कांग्रेस की ओर से लक्ष्मीनारायण मेघवाल ने नामांकन भरा।

प्रदेशाध्यक्ष की पसंद: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ अपने रिश्तेदार पंकज बोराणा के नाम के लिए पैरवी करते। उनका अनुभव नहीं होना उनके लिए कमजोरी बना। बोराणा पहली के पार्षद बने है और जिला कार्यकारिणी में राठौड़ की दखल से उन्हें महामंत्री बनने का फायदा भी मिला था।

तीसरा धड़ा: पार्टी का एक धड़ा कविता जोशी के नाम की पैरवी करवा रहा था। उनका संठनात्मक अनुभव भी ठीक था, मगर भट‌्ट जैसे बडे़ चेहरे के आगे युवा को आगे करना पार्टी नेताओ को उचित नहीं लगा। राष्ट्र सेविका समिति की कार्यकर्ता होने के साथ महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता के नाम पर संघ ने इस पर सहमति जताई थी।

संभावना हैं कि दोनों ही पार्टियों के पार्षद दोपहर 2:30 बजे बाद वोटिंग के लिए निगम में पहुंचेगे। दोपहर 4 बजे तक रिजल्ट आने की पूरी संभावना है।
संभावना हैं कि दोनों ही पार्टियों के पार्षद दोपहर 2:30 बजे बाद वोटिंग के लिए निगम में पहुंचेगे। दोपहर 4 बजे तक रिजल्ट आने की पूरी संभावना है।

कांग्रेस से लक्ष्मीनारायण मेघवाल बन सकते हैं चेहरा

दूसरी ओर, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से लक्ष्मीनारायण मेघवाल को डिप्टी मेयर का प्रत्याशी बनाया जा सकता है। कांग्रेस खेमे में भाजपा की खींचतान पर नजर रखी जा रही है, ताकि उसी रणनीति के अनुसार घेराबंदी की जा सके।

संख्याबल में कम होने के बावजूद कांग्रेस ने लक्ष्मी नारायण मेघवाल को मैदान में उतारा है।
संख्याबल में कम होने के बावजूद कांग्रेस ने लक्ष्मी नारायण मेघवाल को मैदान में उतारा है।
Fact Post News
Author: Fact Post News