अजमेर डिप्टी मेयर के लिए नौरत और हेमंत सांखला आमने-सामने:दोनों कैंडिडेट के नामांकन जांच में सही पाए गए, दोपहर 2 बजे तक होगी नाम वापसी

✓ Link copy हो गया!

अजमेर नगर निगम में डिप्टी मेयर पद को लेकर आज चुनाव होगा। नामांकन दाखिल भी आज ही होगा है। कांग्रेस की ओर से सबसे पहले नौरत गुर्जर को डिप्टी मेयर पद का प्रत्याशी बनाया गया।

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से पार्षद हेमंत साखला को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

दोनों प्रत्याशी कुछ ही देर में नगर निगम पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन के बाद पार्षदों की ओर से मतदान किया जाएगा और वोटिंग पूरी होते ही मतगणना शुरू होगी। इसके बाद डिप्टी मेयर के परिणाम की घोषणा की जाएगी।

भाजपा-कांग्रेस में सियासी गणित चल रहा है। 11 निर्दलीयों की अहम भूमिका के बाद दोनों दलों की नजर इनके समर्थन पर है।

डिप्टी मेयर चुनाव के लिए आज सुबह 10 बजे बैठक होगी। 11 बजे तक नामांकन, 11.30 बजे संवीक्षा और दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी होगी। जरूरत पड़ने पर दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

भाजपा में सतीश बंसल, अनिश मित्तल, रंजना सोनी और हेमंत सांखला के नाम चर्चा में हैं। सांखला को प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

कांग्रेस में पार्षद नोरत गुर्जर को डिप्टी मेयर का दावेदार घोषित किया है।

निर्दलीयों की भूमिका अहम

पुष्कर के होटल में बाड़ाबंदी के दौरान पार्षदों के बीच सहमति बनाने और समर्थन जुटाने पर चर्चा हुई थी। बहुमत के लिए निर्दलीयों की भूमिका अहम होने से समझौते के तहत किसी निर्दलीय को पद देने का विकल्प भी खुला है। 2021 में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस के 8-10 पार्षदों का समर्थन भाजपा को मिला था।

कांग्रेस के पास 37 पार्षद हैं। महापौर चुनाव से पहले कुछ पार्षदों और निर्दलीयों को डिप्टी मेयर पद का आश्वासन दिए जाने की चर्चा थी। नेता प्रतिपक्ष के लिए नौरत गुर्जर का नाम प्रमुखता से चल रहा था। डीसीसी अध्यक्ष डॉ. जयपाल ने कहा था कि नाम सहमति से जल्द तय होगा।

Fact Post News
Author: Fact Post News