आरएलपी सुप्रीमों बेनीवाल ने की सभा, प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के लिए आरएलपी और एएसपी गठबंधन को करे मतदान

✓ Link copy हो गया!

जयपुर(सुनील शर्मा) मंगलवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमों हनुमान बेनीवाल व आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को मुंडावर,थानागाजी,अलवर ग्रामीण,वैर,चौमू,चाकसू और निवाई विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे, आरएलपी सुप्रीमों बेनीवाल ने जन सभाओं में आम जन से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में मतदान की अपील की,उन्होंने कहा की राजस्थान में अपराध चरम पर है,महिलाएं और बेटिया सुरक्षित नहीं है और कांग्रेस और भाजपा दोनों के आपसी गठजोड़ से राजस्थान का विकास बाधित हुआ

बेनीवाल ने वसुंधरा और गहलोत पर कटाक्ष भी किया और कई मुद्दो पर भी अपनी बात रखी बेनीवाल ने कहा किसानो की सम्पूर्ण कर्ज माफी,टोल मुक्त राजस्थान,कृषि के लिए मुफ्त बिजली,सशक्त लोकायुक्त सहित दर्जनों मुद्दो को लेकर आरएलपी का गठन हुआ और आज सड़क से लेकर सदन तक पुरजोर रूप से जनता के मुद्दो की लड़ाई लड़ रही है,बेनीवाल ने कहा जनता के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ने के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और आजाद समाज पार्टी ने गठबंधन किया।

य

यह कहा आजाद ने

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा राजस्थान ने अपराध बढ़े,दलितों पर अत्याचार बढ़े मगर सरकार सोई रही,उन्होंने कहा बाबा साहब जो संविधान प्रदत्त हक दिए उनके लिए हमे मिलकर लड़ना होगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra