प्रतापगढ़ में खेत पर कृषि कार्य कर रहे किसान की अचानक तबियत बिगड़ी, इलाज के दौरान हुई मौत

✓ Link copy हो गया!

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में मंगलवार को अपने ही खेत पर कृषि कार्य कर रहे किसान की अचानक तबियत बिगड़ गई. किसान को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द किया है. मामले में जांच जारी है.

हथुनिया थाने के जांच अधिकारी रमेशचंद्र ने बताया कि कल्याणपुरा निवासी किसान कमल मेघवाल अपने ही खेत पर फसलों को पिलाई करने में जुटा हुआ था. अचानक चक्कर आने के बाद वह गिर पड़ा और उसकी तबीयत बिगड़ गई.

परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे निजी वाहन से प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय लेकर आए, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की फरियाद पर प्रकरण दर्ज किया है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है. मामले में अनुसंधान जारी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra