शादी और चुनावी सीजन के चलते जयपुर शहर हुआ जाम, पिछले दो घंटे से जाम में फंसे हैं लोग, जाम में फंसी कई एंबुलेंस

✓ Link copy हो गया!

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में ट्रैफिक का चक्का जाम है. शहर में VIP मूवमेंट के चलते ट्रैफिक के हाल बिगड़े है. परकोटा सहित पूरे जयपुर शहर में जगह-जगह ट्रैफिक बेहाल है. ऐसे में प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल SMS भी जाम के चलते प्रभावित हो रहा है.

SMS अस्पताल के तीनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है. रामबाग से लेकर अजमेरी गेट तक रेंग-रेंग कर वाहन चल रहे है. जाम में फंसी एक दर्जन से अधिक एंबुलेंस के सायरन बज रहे. लेकिन एंबुलेंस को भी अस्पताल के गेट के अंदर जाने की जगह नहीं मिल रही है. ऐसे में गंभीर श्रेणी के मरीजों की सांसे अटक रही हैं.

SMS के मुख्य द्वार से लेकर तीनों तरफ जबरदस्त जाम लगा हुआ है.आपको बता दें कि शादी और चुनावी सीजन के चलते शहर जाम हुआ. रामबाग चौराहा टोंक रोड अंबेडकर सर्किल, भवानी सिंह रोड सहित कई स्थानों पर जाम है. पिछले दो घंटे से जाम में लोग फंसे हैं.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra