पुष्कर से कांग्रेस प्रत्याशी नसीम अख्तर के काफिले पर हमला,नसीम अख्तर के काफिले में गाड़ियों को डंपर ने मारी टक्कर
नसीम अख्तर का आरोप,हार के डर से भाजपा प्रत्याशी ने दिया घटना को अंजाम
अजमेर(विकास टांक) राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे दिन नजदीक आ रहे है वैसे-वैसे प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर सब हथकंडे अपना रहे है और जीतने वाले प्रत्याशी को दबाने का काम कर रहे है, ऐसा ही एक मामला पुष्कर विधानसभा के गांव सिनोदिया से सामने आया जहां देर रात कांग्रेस की प्रत्याशी नसीम अख्तर के काफिले की गाड़ियों को एक बिना नंबरी बजरी से भरे डंपर ने टक्कर मार दी।हादसे के समय नसीम अख्तर एक सभा को संबोधित कर रही थी तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने उनके काफिले के वाहनों को निशाना बनाया और मौके से फरार हो गया।डंपर की टक्कर से नसीम अख्तर के काफिले की आधा दर्जन गाडियां क्षतिग्रस्त हो गई।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी नसीम अख्तर ने इस हादसे के पीछे भाजपा प्रत्याशी सुरेश सिंह रावत को जिम्मेदार बताया और कहा कि पुष्कर से उनकी जीत सुरेश सिंह रावत को बर्दास नही हो रही वह चुनाव हार रहे है और इसी का नतीजा है कि वह इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे है।
वहीं हादसे में जाट समाज के अध्यक्ष की गाड़ी को ज्यादा नुकसान पहुंचा है और मामूली चोटे भी आई है हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को साइड करवाया,फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।






