राजस्थान में सबसे ठंडा शहर फतेहपुर शेखावाटी, दो दिन मे दस डिग्री लुढ़का तापमान

✓ Link copy हो गया!

फतेहपुर: फतेहपुर शेखावाटी  में दीपावली पर्व के साथ तेज सर्दी की शुरूआत हो गई है.दो दिन मे दस डिग्री  तापमान लुडक गया. फतेहपुर शेखावाटी राजस्थान मे सबसें ठंडा शहर है. मौसम केन्द्रों पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में शुष्कता बढ़ने के साथ सर्दी का असर बढ़ेगा. फतेहपुर मे  बुधावार को सुबह तेज सर्दी रही.

नम हवाएं चलने के कारण वातावरण सर्द रहा. दोपहर में बादलों की लुकाछिपी के बीच सर्दी महसूस की गई. दिन ढलते ही सर्दी बढ़ने लगी. फतेहपुर में  बुधवार को 2 साल बाद मे पहली बार रात का तापमान सिंगल डिजिट तापमान 7.5 डिग्री,दर्ज हुआ.  मगंलवार को अधिकतम तापमान डिग्री 26.5 व न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री व सीकर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री व अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. इससे सर्दी बढ़ने की संभावना ही ज्यादा रहेगी. सीकर के कई इलाको में सुबह भी हल्का कोहरा छाया रहा. इसका असर ग्रामीण व खुले क्षेत्रो में ज्यादा रहा. कोहरे की वजह से सुबह- सुबह दृश्यता भी प्रभावित रही. इससे वाहन चालकों की परेशानी जारी रही.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra