दिल्ली ले जाकर 17 साल की नाबालिग से रेप:आरोपी ने मिलने के बहाने बुलाया था, घर पहुंचने पर परिजनों को बताई आपबीती

✓ Link copy हो गया!

सीकर की 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने मिलने के बहाने नाबालिग लड़की को बुलाया। इसके बाद दिल्ली ले जाकर उसके साथ रेप किया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

17 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वर्तमान में वह सीकर में रह रहे हैं। उनकी बेटी भी उनके साथ यहां पर रहती है। उनकी बेटी को 18 दिसंबर को एक लड़का अपने साथ ले गया। वह गाड़ी में बैठाकर नाबालिग को दिल्ली लेकर गया।

उसने दिल्ली में ले जाकर नाबालिग के साथ रेप किया। इसके बाद 20 दिसंबर को उसने नाबालिग को घर के पास छोड़ दिया। घटना के बाद नाबालिग पहले तो गुमसुम रही। जब घरवालों ने नाबालिग लड़की से पूछा तो उसने अपनी आपबीती बताई। आरोपी युवक ने घटना के बारे में किसी को बताने पर भी धमकी दी थी।

जानकारी के अनुसार आरोपी नाबालिग लड़की का परिचित है। जिसने मिलने के बहाने घर के पास ही नाबालिग लड़की को बुलाया। इसके बाद उसके साथ रेप किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra