वंदे भारत ट्रेन में काम करने वाली युवती से रेप:पीड़िता के बॉयफ्रेंड के साथ फोटो-वीडियो सोशल ग्रुपों में डाले, नौकरी से निकलवाने की दी धमकी

✓ Link copy हो गया!

वंदे भारत ट्रेन में काम करने वाली युवती से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने यूपी के एक युवक पर अजमेर के एक होटल में रेप करने और प्राइवेट फोटो-वीडियो सोशल ग्रुपों में शेयर करने का आरोप लगाया है। आरोपी जनवरी से लेकर अब तक लगातार परेशान कर धमकी दे रहा है। अब पीड़िता ने सोमवार रात अजमेर के कोतवाली थाने में रेप का मामला दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी धरमवीर सिंह ने बताया- पीड़िता ने रिपोर्ट में युवक पर रेप, ब्लैकमेल करने और रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता का बयान और मेडिकल करवाया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

पीड़िता के बॉयफ्रेंड के साथ के फोटो अपने मोबाइल में ट्रांसफर किए पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह वंदे भारत ट्रेन में काम करती हैं। अजमेर में ड्यूटी के दौरान जनवरी में यूपी के युवक से मुलाकात हुई थी। उस दौरान युवक ने अपना मोबाइल बंद होने पर उसका मोबाइल मांगा था।

पीड़िता बताया कि कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे कॉल किया। युवक ने बताया कि उसने मोबाइल से बॉयफ्रेंड के साथ के प्राइवेट फोटो-वीडियो ले लिए थे। इसके बाद से युवक ब्लैकमेल करने लगा। सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर होटल में मिलने बुलाया और रेप किया।

पीड़िता को नौकरी से निकलवाने की दी धमकी पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक ने उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी जनवरी से अब तक लगातार ब्लैकमेल और रुपए हड़पता रहा है। आरोपी युवक ने कुछ दिन बाद उसके प्राइवेट फोटो-वीडियो ग्रुप में भी शेयर कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra