कांग्रेस के दिगज नेता उम्रदराज हुए आम आदमी पार्टी के

✓ Link copy हो गया!


*साबिर नेता और इनायत हवेली ने भी ली ‘आप’ की सदस्यता*

जयपुर(सुनील शर्मा) राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर अब धीरे-धीरे आम आदमी पार्टी ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं।जहां हाल ही में शहर के समाजसेवी पप्पू कुरैशी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी।वहीं अब जयपुर नगर निगम के विभिन्न वार्ड से 4 बार के पार्षद उम्रदराज के साथ साबिर नेता और इनायत हवेली को पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र केडिया ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र केडिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रति समाज से जुड़े लोगों का विश्वास बढ़ रहा है।इसी विश्वास और अरविंद केजरीवाल जी के जनहित में किए गए कामों को लेकर लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।शहर के विभिन्न वार्डों से 4 बार पार्षद बनना इस बात का प्रमाण है कि उम्रदराज जी जनता के बीच लोकप्रिय नाम हैं।राजेंद्र केडिया ने कहा कि जिस पर जनता भरोसा जता रही है ऐसे शख्स ने आम आदमी पार्टी के साथ चलने का फैसला किया है इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की तरफ से उनको बधाई देता हूं।केडिया ने कहा कि ये भी शुरुआत ही है क्योंकि अच्छे और समाज से जुड़े और भी लोग हमारे संपर्क में हैं।ये लोग जानते हैं कि बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर देने की आज अगर किसी में ताकत है तो वो सिर्फ आम आदमी पार्टी है। इसलिए अभी कुछ लोग और भी हैं जो जल्द आम आदमी पार्टी के परिवार का हिस्सा बनेंगे।

Fact Post News
Author: Fact Post News