जोधपुर-0029 गैंग का 4 साल से फरार बदमाश गिरफ्तार:गांव जाने के दौरान 20 हजार के इनामी को पकड़ा, गैंग के साथ मिलकर किया था हमला

✓ Link copy हो गया!

जोधपुर में 007 गैंग के सदस्यों पर हमला कर मारपीट करने वाले 0029 गैंग के एक बदमाश को 4 साल बाद पुलिस ने पकड़ लिया। फलोदी और देचू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाश को जोधपुर से अपने गांव मुंजासर जाने के दौरान रास्ते में फलोदी से गिरफ्तार किया है।

पुलिस से बचने के लिए आरोपी अलग-अलग जगहों पर फरारी काट रहा था। फरार आरोपी पर पुलिस ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

0029 गैंग के बदमाशों ने किया था 007 गैंग पर हमला

मामला 14 नवंबर 2021 का है। प्रार्थी कंवरलाल ने देचू थाने में मामला दर्ज करवाया था। इसमें उसने बताया था कि 14 नवंबर 2021 को एसयूवी गाड़ी में दोस्त के साथ एक शादी में पहुंचे थे। इसी दौरान अलग-अलग गाड़ी में विशनाराम जांगू और उसकी 0029 गैंग के अन्य आरोपी आए। उन्होंने मुझे जान से मारने की नीयत से घेरकर गाड़ी के दोनों तरफ टक्कर मारी थी।

मामले में अब तक 28 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं गिरफ्तार आरोपी प्रदीप कुमार निवासी मुंजासर थाना लोहावट है। आरोपी प्रदीप ने साथियों के साथ विरोधी 007 गैंग के सदस्यों पर हमला कर मारपीट की थी।

आरोपी प्रदीप कुमार को देचू थाना पुलिस ने गांव जाने के दौरान रास्ते से पकड़ा है।
आरोपी प्रदीप कुमार को देचू थाना पुलिस ने गांव जाने के दौरान रास्ते से पकड़ा है।

आरोपी को लग गई थी पुलिस की भनक, रास्ता बदला फिर भी टीम ने दबोच लिया जिला विशेष टीम फलोदी को सूचना मिली थी कि आरोपी प्रदीप जोधपुर से अपने घर मुंजासर जाएगा। वहीं आरोपी को पुलिस टीम की भनक लग गई थी। इस पर वह अपने घर नहीं जाकर सीधा फलोदी की तरफ चला गया। इस पर टीम ने पीछा कर आरोपी को दस्तयाब किया।

पुलिस अब तक 28 आरोपियों को कर चुकी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में अब तक 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना में शामिल आरोपी प्रदीप करीब 4 वर्ष से फरार था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra