वन विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी:5 साल से फरार आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, पहले 5 पकड़े जा चुके

✓ Link copy हो गया!

उदयपुर की सूरजपोल थाना पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में पांच साल से फरार 10 हजार रुपए ईनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि आरोपी नरेश पुत्र नामदेव उर्फ रामदेव निवासी छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश को छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया है।

आरोपी साल 2021 से फरार था। बलवेन्द्र सिंह निवासी जयपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि राजेन्द्र मेहतो निवासी झारखंड, निकेंश पाचपुते निवासी छिंदवाड़ा ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी और उसके मिलने वालों की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। इस नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की थी।

आरोपियों ने कहा था कि वह वन विभाग और एफसीआई विभाग में उनकी नौकरी लगवा देंगे। ऐसे में आरोपियों ने नौकरी के नाम का फर्जी नियुक्ति-पत्र थमाते हुए करोड़ों रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने टीम गठित करते हुए आरोपियों को तलाश शुरू की।

मामले में आरोपी निकेंश पाचपुते, शत्रुधन तिवारी, अमन कुमार, आलोक महाजन उर्फ बच्चु महाजन और एसके ताजुद्दीन को पहले ही पकड़े जा चुके है। अब आरोपी नरेश को भी पकड़ लिया है। फिलहाल फरार आरोपी राजेन्द्र मेहता और नितिन कुमार की तलाश जारी है। इन पर एसपी की ओर से 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra