मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल आएंगे जोधपुर:पचपदरा रिफाइनरी का करेंगे निरीक्षण, समीक्षा बैठक में भी शामिल होंगे

✓ Link copy हो गया!

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को जोधपुर आएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। और दोपहर 12:20 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से हेलीपैड पचपदरा, जिला बालोतरा के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12:55 बजे पचपदरा रिफाइनरी पहुंचकर दोपहर 1 से 3 बजे तक रिफाइनरी का निरीक्षण करेंगे। समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 3:35 बजे पचपदरा हेलीपैड से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 3:40 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी रविवार को जोधपुर आएंगे। पुरी रविवार को सुबह 10.25 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 11 बजे सड़क मार्ग से पचपदरा, बालोतरा जाएंगे। वहां वे रिफाइनरी की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra