अजमेर में विवाहिता की मौत पर हंगामा:परिवार का आरोप- बीपी लो में भी ऑपरेशन किया, गलत इंजेक्शन लगाया

✓ Link copy हो गया!

अजमेर में हॉस्पिटल में विवाहिता की मौत पर हंगामा हो गया। महिला को गांठ होने पर भर्ती करवाया गया। परिवार का आरोप है कि ऑपरेशन से पहले वो बिल्कुल सही थी। बातचीत कर रही थी। ऑपरेशन के बाद गलत इलाज और मेडिसिन के कारण मौत हो गई। मामला समर्पण हॉस्पिटल का है।

मौत के बाद पीहर और ससुराल पक्ष के सभी लोग हॉस्पिटल पहुंचे। परिजन हॉस्पिटल और संबंधित डॉक्टर का लाइसेंस रद्द करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे है। हंगामे को देखते हुए 4 थानों का जाब्ता मौके पर तैनात किया गया है।

परिवार के लोगों ने हॉस्पिटल के अंदर घुसने की कोशिश की तो पुलिस से बहस हो गई। एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ भी मौके पर पहुंचे और समझाइश की। इसके बाद शव को जेएलएन हॉस्पिटल ले जाया गया। अब मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

मृतक महिला नीतू कंवर। इनकी 3 साल पहले शादी हुई थी।
मृतक महिला नीतू कंवर। इनकी 3 साल पहले शादी हुई थी।
विवाहिता की मौत के बाद बिलखते परिजन। पीछे लाल टी-शर्ट में पति रोते हुए।
विवाहिता की मौत के बाद बिलखते परिजन। पीछे लाल टी-शर्ट में पति रोते हुए।

विवाहिता को गांठ होने पर करवाया था भर्ती

फागी निवासी मृतक महिला के भाई गिरधर सिंह ने बताया- उनकी बहन परबतसर तहसील थांवला निवासी

विवाहिता नीतू कंवर (23) पत्नी राम सिंह राठौड़ परबतसर तहसील थांवला की रहने वाली थी। उनकी 3 साल पहले ट्रैवल कारोबारी राम सिंह राठौड़ से शादी हुई थी। विवाहिता के एक 2 साल की बच्ची है। मृतका के भाई फागी निवासी गिरधर सिंह ने कहा- उनकी बहन की डॉक्टरों के गलत इलाज के कारण मौत हुई है।

परिजनों की 3 मांग

परिजनों ने हॉस्पिटल प्रशासन के सामने अपनी मांग रखी है, जिसमें

  • 50 लाख रुपए की मांग
  • अस्पताल को बंद किया जाए
  • लापरवाही करने वाले डॉक्टर का लाइसेंस रद्द हो

हॉस्पिटल में हंगामे जुड़ी तस्वीर देखें

विवाहिता की मौत की सूचना पर पीहर और ससुराल पक्ष के लोग हॉस्पिटल पहुंचे। परिवार की महिलाएं रोते हुए पहुंची।
विवाहिता की मौत की सूचना पर पीहर और ससुराल पक्ष के लोग हॉस्पिटल पहुंचे। परिवार की महिलाएं रोते हुए पहुंची।
परिवार के हंगामे के बाद 4 थानों का जाब्ता पहुंचा। परिवार के लोगों ने हॉस्पिटल के अंदर घुसने की कोशिश की तो पुलिसकर्मी रोकते हुए।
परिवार के हंगामे के बाद 4 थानों का जाब्ता पहुंचा। परिवार के लोगों ने हॉस्पिटल के अंदर घुसने की कोशिश की तो पुलिसकर्मी रोकते हुए।
विवाहिता की मौत के बाद परिवार के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने हॉस्पिटल में घुसने की कोशिश की।
विवाहिता की मौत के बाद परिवार के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने हॉस्पिटल में घुसने की कोशिश की।
पुलिस ने समझाइश कर उन्हें बाहर ही रोका। इसके बाद परिवार के लोग धरने पर बैठ गए।
पुलिस ने समझाइश कर उन्हें बाहर ही रोका। इसके बाद परिवार के लोग धरने पर बैठ गए।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra