फायरिंग करने वाले आरोपियों को पैदल लाई पुलिस:जिस जगह किया फायर, पुलिस ने करवाया मुआयना, NCR गैंग से जुड़े हैं आरोपी

✓ Link copy हो गया!

जोधपुर के ईस्ट जिले के उदय मंदिर थाना क्षेत्र में उम्मेद स्टेडियम पुलिस चौकी के समीप 16 अगस्त को हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस ने आज मौका-मुआयना करवाया। पुलिस उदय मंदिर थाने से उन्हें पैदल लेकर घटनास्थल लेकर पहुंची। यहां पर मौका तस्दीक करवाने के बाद उन्हें वापस थाने ले जाया गया।

थाना अधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि

QuoteImage

इस मामले में आरोपी आकाश उर्फ NCR, मोहित उर्फ बाबू, दुष्यंत को गिरफ्तार किया था। जिन्हें आज मौका मुआयना करवाया गया।

QuoteImage

बता दें कि NCR और टांटिया गैंग के बीच लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। उसी विवाद में बातचीत करने के लिए 16 अगस्त को दोनों गैंग के आरोपी उम्मेद स्टेडियम चौकी के समीप ही मिले थे। इसी दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से आरोपियों ने फायर कर दिया था। जिन्हें अजमेर से पुलिस पकड़कर लाई थी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra