श्रमिक को कुचलने वाले तीनों बदमाश गिरफ्तार:हत्या और मारपीट की दो अलग-अलग एफआईआर हुई थी दर्ज, पुलिस ने आरोपियों की कराई परेड

✓ Link copy हो गया!

जयपुर की मुरलीपुरा थाना पुलिस ने रोड पर मारपीट-तोड़फोड़ और हत्या के मामले में फरार दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पहले श्रमिक पर गाड़ी चढ़ाने वाले युवक को गिरफ्तार उसके बाद कार में तोड़फोड़ करने और मारपीट करने वाले दो बदमाशों को देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों की आज परेड कराई।

सीआई मुरलीपुरा विरेंद्र कुरील ने बताया कि रोड नं 5 पर 16 अगस्त को एक साथ दो घटनाएं होने पर परिवादी राजेश यादव और महिला परिवादी अर्चना देवी ने अलग-अलग दो शिकायत पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

कई ठिकानों पर दी दबिश

कुरील ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और घटना में प्रयुक्त वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबरों के आधार पर अलग-अलग टीमें गठित गई और संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। कार मालिक के बार में पूछताछ करने पर सामने आया कि उसके दोनों बेटे कुलदीप और सुभाष के पास वह गाड़ी है।

फ्लैट में छिपे थे आरोपी

आरोपी के पिता की जानकारी के बाद पुलिस टीम ने श्रीमाधोपुर, सीकर से कुलदीप को गिरफ्तार किया। वहीं कार को जब्त कर लिया गया। कार ड्राइवर कुलदीप की गिरफ्तारी के बाद अन्य दोनों युवक गायब हो गए। जिस पर पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर सुभाष चौधरी (25) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी जसवंतपुरा पोस्ट कंचनपुरा पुलिस थाना श्रीमाधोपुर जिला सीकर हाल किराएदार पवन चौधरी फ्लैट नंबर जी-1 प्लॉट नंबर- 93 अवधपुरी नांगल जैसा बोहरा पुलिया के पास पुलिस थाना करधनी जयपुर को गिरफ्तार किया है।

किराए से रह रहे जयपुर में

वहीं मुकेश रोलानिया (24) पुत्र हरलाल जाट निवासी सेवा की ढाणी नीमेड़ा पुलिस थाना खण्डेला जिला सीकर हाल किराएदार पवन चौधरी फ्लैट नंबर जी-1 प्लॉट नंबर- 93 अवधपुरी नांगल जैसा बोहरा पुलिया के पास पुलिस थाना करधनी जयपुर पश्चिम को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों बदमाशों को लेकर आज टीम क्राइम सीन पर लेकर पहुंची और मौके की तस्दीक कराई गई। पुलिस दोनों बदमाशों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra