बैंक में नकली सोना देकर उठाया लोन:आरबीआई की ऑडिट में हुआ खुलासा, शाखा प्रबंधक ने दर्ज कराया केस

✓ Link copy हो गया!

अजमेर में नकली सोना देकर बैंक से लोन लेने का मामला सामने आया है। आरोपी ने दो कड़ों को सोने का बात कर 2 लाख 12 हजार रुपए हड़प लिए। बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक ने गंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शाखा प्रबंधक ने दर्ज कराया केस

गंज थाना पुलिस के अनुसार बैंक ऑफ बड़ोदा हरिभाऊ उपाध्याय नगर के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि जिला नागौर निवासी मनीष सोनी ने उनके बैंक से 2021 में एक सोने का कड़ा जिसका वजन 28.3 ग्राम था, उसे गिरवी रखकर करीब 82 हजार रुपए लोन लिया था।

2 लाख 12 हजार उठाया लोन

दिसंबर 2021 में वापस एक सोने का कड़ा जिसका वजन 39.900 ग्राम को गिरवी रखकर 130000 रुपए लोन लिया। कुल 2 लाख 12 हजार का लोन गोल्ड लोन लिया गया था। लेकिन लोन की किश्त समय पर नहीं जमा करवाई गई।

उन्होंने बताया कि आरबीआई की जब ऑडिट हुई तब उसमें बैंक को पता चला कि आरोपी द्वारा उन्हें जो सोने के कड़े दिए गए वह नकली है। आरोपी से संपर्क किया तो पता चला कि वह काफी समय से फरार है। गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra