अवैध कालोनियों पर जयपुर विकास प्राधिकरण का चला बुलडोजर

✓ Link copy हो गया!

जयपुर सुनील शर्मा जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन 13 निजी खातेदारी की करीब 4 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त किया गया।जोन 14 में निजी खातेदारी की करीब 6 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त किया गया।सचिवालय नगर में 40 फीट रोड़ सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उप महानिरीक्षक पुलिस जविप्रा जयपुर राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन 13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सीकर रोड़,ग्राम रामलियावाल़ा,केरियर पोइन्ट स्कूल के सामने जिला जयपुर में करीब 4 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘स्वीकृति विहार’’ के नाम से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़के,बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन 13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

साथ ही जेडीए द्वारा जोन 14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम कुम्हारियावास में पोद्दार कॉलेज से आगे, जिला जयपुर में करीब 6 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़के व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।साथ ही जोन 14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सचिवालय नगर में एकमे होम के बीच 40 फीट रोड़ सीमा पर अतिक्रमण कर दीवार का अवैध निर्माण कर रास्ता अवरूद्ध किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन 14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्श चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय,चतुर्थ,प्रवर्तन अधिकारी जोन-13,14 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबरगार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra