जयपुर की राजकीय विद्यालयों की बालिकाओं ने राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री को बांधा रक्षासूत्र

✓ Link copy हो गया!

रक्षाबंधन के अवसर पर जयपुर की राजकीय विद्यालय की छात्राओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को रक्षासूत्र बांधा।बगरू के ग्राम पंवालिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की चार छात्राओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखी बांधने अवसर मिला।इस दौरान नोडल प्रिंसिपल पूजा झांझड़िया भी बालिकाओं के साथ मौजूद रहीं।राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राजस्थान सहित देश के 17 राज्यों की चयनित बालिकाओं ने भाग लिया।सांगानेर ब्लॉक की छात्राओं ने राष्ट्रपति को रक्षा सूत्र बांधा और उनकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की।वहीं मुख्यमंत्री आवास में आयोजित रक्षा सम्मान समारोह में पीएम राजकीय आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणगौरी बाजार,महात्मा गांधी राजकीय विधालय जड़िया कॉलोनी राजभवन, शहीद लेफ्टिनेंट अभय पारीक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर,महाराजा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,छोटी चौपड़ की 231 छात्राओं और 8 शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को रक्षा सूत्र बांधा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra