जयपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की चेन तोड़ने से लोगों में हुई दहशत।।राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह से हुई चौपट:खाचरियावास

✓ Link copy हो गया!

जयपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की चेन तोड़ने से लोगों में हुई दहशत।।राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह से हुई चौपट:खाचरियावास

न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने राजधानी जयपुर में सेठी कॉलोनी में दोपहर 1:30 बजे बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर अपराधी के द्वारा चेन तोड़ने की घटना को बहुत गंभीर मामला बताते हुए कहा कि राजधानी जयपुर में चार पुलिस एसपी बदल दिए गए हैं सभी बड़े पुलिस अधिकारी अपनी विदाई पार्टियों में व्यस्त है आने वाले पुलिस अधिकारी अपने स्वागत में व्यस्त है और अपराधी खुलेआम घरों में घुसकर चेन तोड़ रहे हैं बुजुर्ग महिलाओं पर हमला कर रहे हैं जयपुर में रोजाना 50 से ज्यादा महिलाओं की चेन तोड़ी जा रही है एक दर्जन से ज्यादा महिलाओं की चेन तोड़ने के दौरान डेढ़ वर्ष के भाजपा शासन में मौत हो चुकी है कई महिलाएं चेन तोड़ने के दौरान घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती है कुछ घर पर बिस्तर में पड़ी है राजधानी जयपुर में किडनैप माफिया, चेन तोड़ माफिया,भू माफिया,शराब माफिया पूरी तरह से सक्रिय है आम आदमी में और आम परिवारों में भारी दहशत व्याप्त है गृह विभाग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पास है मुख्यमंत्री खुद जयपुर से विधायक है आज तक वह किसी भी बलात्कार पीड़ित बच्ची या चेन तोड़ने के दौरान घायल हुई महिला या उसके परिवार से नहीं मिले मुख्यमंत्री जी को जवाब देना चाहिए वह जयपुर से विधायक भी है गृहमंत्री भी है कानून व्यवस्था ठीक करना राज्य सरकार और गृहमंत्री की जिम्मेदारी है जयपुर को अपराधियों के हवाले नहीं किया जा सकता लगातार अपराध बढ़ रहे हैं आम नागरिक थानों में जाने से डरता है अपराधी खुलेआम अपराध कर रहा है सरकार को जवाब देना चाहिए और पीड़ित महिला के परिवार से मिलकर जयपुर को आश्वस्त करना चाहिए की प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए सरकार सख्त कदम उठाए!

Fact Post News
Author: Fact Post News