नगर निगम हेरिटेज आयुक्त डॉ निधि पटेल ने ली हवा महल जोन की बैठक आयुक्त ने अवैध पशु डेयरियों पर सख्त कार्रवाई के दिए आदेश

✓ Link copy हो गया!

जन समस्याओं का किया जाएं तुरंत निस्तारण आयुक्त निधि पटेल

ताल कटोरा और पौंड्रिक पार्क में चल रहे सौंदर्यीकरण को लेकर हेरिटेज निगम आयुक्त ने दिए निर्देश

न्यूज इन राजस्थान जयपुर(सुनील शर्मा)
नगर निगम हेरिटेज आयुक्त डॉ निधि पटेल ने गुरुवार को हवा महल जोन के अधिकारियों के साथ बैठक की।इस दौरान निगम आयुक्त ने हवा महल क्षेत्र में चल रहे अवैध पशु डेयरियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।इस दौरान निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने निगम अधिकारियों से जोन की समस्याओं के निस्तारण का फीडबैक लिया।साथ ही आयुक्त ने कहा कि जोन क्षेत्र में निगम के सामुदायिक भवनों में मेंटिनेंस कार्य का निरीक्षण किया जाएं,साथ ही सामुदायिक भवनों को मॉडर्न रूप में विकसित किए जाने को लेकर कार्य योजना बनाई जाएं, जिससे कि आमजन को ज्यादा लाभ मिलें।वहीं ताल कटोरा और पौंड्रिक पार्क में सौंदर्यकरण को लेकर भी निगम आयुक्त निधि पटेल ने जोन उपायुक्त दिलीप भंभानी और उद्यान शाखा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इसके अलावा सड़को पर से ओपन कचरा डिपो को खत्म करने के लिए निर्देशित किया।

*सड़क और बरामदे पर अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ चलाया जाएं सख्त अभियान*

इस दौरान निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ से अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए।साथ ही आयुक्त ने कहा कि एक ही स्थान पर बार बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएं,उनका सामान जब्त कर भारी जुर्माना राशि वसूल की जाएं।इसके अलावा उन्होंने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों से भी टूटी सड़को पर हो रहे पेचवर्क कार्य को लेकर फीडबैक लिया।

Fact Post News
Author: Fact Post News