मकान में रखे गैस सिलेंडर में लगी आग का पड़ोसी युवक ने गीले कंबल और कपड़े से बुझाई आग, बड़ा हादसा टला

✓ Link copy हो गया!

अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में मकान में रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया।

स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना शनिवार शाम की है। हालांकि भीषण आग के वीडियो सोमवार को सामने आए हैं।

जानकारी अनुसार भजनगंज क्षेत्र के मीठे कुए वाली गली में रविवार शाम उससमय अफरा-तफरी मच गई जब रामनाथ नाम के व्यक्ति के मकान में रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते रसोई में आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया।

स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। वहीं पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपनी सूझबूझ और बहादुर दिखाते हुए बिगे कंबल और कपड़े लाकर जलते हुए सिलेंडर पर डाल दिए जिससे आग की लपेट कुछ मिनट में काबू में आ गई। स्थानीय लोगों की ओर से भी मौके पर पहुंच कर मदद की गई।

सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन उससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। आग का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra