11 बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों को टीके लगेंगे:24 जुलाई को विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा

✓ Link copy हो गया!

छोटे बच्चों को हेपेटाइटिस बी, खसरा, रूबेला समेत 11 अलग-अलग बीमारियों से बचाव के लिए लगाए जाने वाले टीके के लिए स्वास्थ्य विभाग 24 जुलाई को विशेष अभियान चलाएगा। इसके तहत जिन बच्चों के अब तक टीके नहीं लगे या जिनका टीका लगाने का समय निकल गया, उन वंचित बच्चों को भी टीके लगाए जाएंगे।

सीएमएचओ जयपुर फर्स्ट डॉ. रवि शेखावत और सीएमएचओ सेकेंड डॉ. मनीष मित्तल ने बताया- 14 जुलाई को शुरू किए अभियान के तहत वह बच्चे जो टीकाकरण से वंचित रह गए उनके लिए ये विशेष अभियान चलाया जाएगा।

24 जुलाई को जयपुर जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों (पीएचसी, सीएचसी, उप जिला हॉस्पिटल समेत अन्य) आंगनबाड़ी केंद्रों में टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया- ये टीके बच्चों को 11 बीमारियों जैसे पोलियो, निमोनिया, टीबी, टिटनेस, हेपेटाइटिस बी, मेनिनजाइटिस, गलघोंटू, खसरा, रूबेला, काली खांसी, रोटा वायरस दस्त जैसी बीमारियों से बचाव के लिए लगाए जाते हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra