शराब की दुकान के बाहर शव रखकर प्रदर्शन:सेल्समैन पर लगाया मारपीट का आरोप, डबोक थाना क्षेत्र के गुडली गांव का मामला

✓ Link copy हो गया!

उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र में शराब की दुकान के सेल्समैन पर मारपीट का आरोप लगाते हुए परिजनों ने मृतक का शव दुकान के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। घटना गुडली गांव की है।

परिजनों ने बताया कि शराब की दुकान के सेल्समैन मुकेश कुमार बिहारी ने करीब एक माह पहले कुलदीप उर्फ देवी सिंह(24) पिता मदन सिंह निवासी गुडली के साथ मारपीट की थी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। तब से उसका इलाज चल रहा था। इसके बाद आज उसकी मौत हो गई।

पुलिस बोली- मामले में पहले की कार्रवाई कर चुके
थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि घटना करीब डेढ़ माह पहले की थी। आरोपी और पीड़ित दोनों ही शराब के आदि थे। दोनों में किसी बात पर झगड़ा हुआ था। तब पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद वह जेल गया था।

मामले में कोर्ट में उसके खिलाफ चालान भी पेश हो चुका है। पुलिस स्तर पर पूरी तरह से कार्रवाई की गई है। अब इस घटना को लेकर जो प्रदर्शन किया गया, उसमें परिजनों को समझाइश कर मामला शांत कराया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra