झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कालवाड़ में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है और अब यहाँ प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
यह छात्रावास बालिकाओं को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। छात्रावास में गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधाओं के साथ-साथ पढ़ाई का उत्तम वातावरण सुनिश्चित किया गया है। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के नेतृत्व में झोटवाड़ा क्षेत्र में बालिका शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे को लेकर कई योजनाएं शुरू की गई हैं। यह छात्रावास उसी कड़ी का सशक्त हिस्सा है।





