जयपुर में धर्म के मामा ने किया भांजी से रेप:झूठ बोलकर होटल में बुलाया, धोखे से खिलाया नशीला पदार्थ

✓ Link copy हो गया!

जयपुर में धर्म के मामा के एक भांजी से रेप करने का मामला सामने आया है। झूठ बोलकर आरोपी मामा ने उसे मिलने के लिए होटल में बुलाया। धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जालूपुरा थाने में युवती ने आरोपी धर्म मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (जालूपुरा) हवा सिंह मंगवा कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- जयपुर में पढ़ाई करने वाली 20 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। माताजी के धर्म के भाई होने के कारण आरोपी से बातचीत थी। इसी कारण आरोपी का घर पर आना-जाना भी था। आरोप है कि मार्च-2025 में आरोपी गांव से जयपुर आया था। जयपुर आने पर आरोपी ने कॉल कर बताया कि उसकी मां ने कुछ सामान देने के लिए भेजा है।

झूठ बोलकर सामान लेने के लिए उसे जालूपुरा स्थित होटल में मिलने बुलाया। होटल में आने पर आरोपी धर्म के मामा ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर डरा-धमकाकर चुप रहने का दबाव बनाया। ब्लैकमेल कर धमकी देकर उसे बुलाकर होटल में दो-तीन बार देहशोषण किया। जालूपुरा थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी धर्म के मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra