हेरिटेज निगम आयुक्त ने किया रोड डिवाइडर का निरीक्षण,पौधों की खस्ता हालत देख नाराज हुए आयुक्त, ठेकेदार के कार्यों की थर्ड पार्टी से जांच कराने के दिए निर्देश
न्यूज इन राजस्थान जयपुर(सुनील शर्मा)
नगर निगम हेरिटेज आयुक्त अरुण कुमार हसीजा ने शनिवार को रोड डिवाइडर का निरीक्षण किया।इस दौरान कई जगहों पर सूखे पौधों और डिवाइडर की खस्ता हालत देख नाराजगी जाहिर की।आयुक्त अरुण हसीजा ने मौके पर उपायुक्त उद्यान मोनिका सोनी को बुलाकर ठेकेदार का भुगतान रोकने के निर्देश दिए और साथ की किए गए कार्य की गुणवत्ता थर्ड पार्टी से जांच कराने के निर्देश दिए। आयुक्त अरुण हसीजा ने सी स्कीम, हसनपुरा,सोडाला,सिविल लाइन,बनी पार्क इलाके में रोड डिवाइडर पर सौंदर्यकरण के कार्यों को देखा।
सूखे पौधों और डिवाइडर की हालात खराब,ड्रोन वीडियो फोटो से की जाए सर्वे
इस दौरान आयुक्त अरुण हसीजा ने उपायुक्त उद्यान को क्षेत्र के सभी रोड डिवाइडर पर चल रहे कार्यों का ड्रोन से वीडियो और फोटोग्राफी के निर्देश दिए। जिससे कि कार्यों की गुणवत्ता का पता चल सकें।उन्होंने कहा कि प्रति सप्ताह कार्यों की जांच की जाएं,घटिया क्वालिटी वर्क होने पर संबंधित फर्म का भुगतान रोका जाएं और ब्लैकलिस्टेड किया जाएं।








