न्यूज इन राजस्थान जयपुर(सुनील शर्मा)
सी एस चैलेंजर कप प्रतियोगिता का आयोजन एसएमएस स्टेडियम एवं जय क्लब जय क्लब में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अभय कुमार अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग राजस्थान सरकार तथा गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर नीरज के पवन खेल एवं मामलात विभाग,मालिनी अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नागरिक अधिकार एवं मानव तस्करी निरोधक जयपुर राजस्थान सरकार सम्मिलित हुए।
कार्मिक विभाग द्वारा जयपुर में आयोजित षष्ठम राज्य स्तरीय सिविल सेवा बैडमिंटन प्रतियोगिता एवं दशम राज्य स्तरीय सिविल सेवा लॉन टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एवं महिला वर्ग के लीग नॉकआउट के आधार पर कुल 44 मैचों का आयोजन एसएमएस स्टेडियम एवं जय क्लब में करवाया गया।
बैडमिंटन में महिला वर्ग की प्रतिभागी 10 टीमों में से राजस्थान लेखा सेवा, पशुपालन विभाग की टीमें सेमीफाइनल में प्रविष्ट हुई तथा पुरुष वर्ग से भारतीय प्रशासनिक सेवा,राजस्थान पशुपालन सेवा,राजस्थान लेखा सेवा एवं राजस्थान मेडिकल सेवा की टीमें प्रतिस्पर्धा में विजयी होकर सेमीफाइनल में प्रविष्ट हुई।







