विधायक गोपाल शर्मा और हेरिटेज निगम महापौर कुसुम यादव ने रखी पिंक टॉयलेट की नींव

✓ Link copy हो गया!

शहर में चार स्थानों पर 83.96 लाख रुपए की लागत से बनेंगे पिंक टॉयलेट,अन्य तीन टॉयलेट का उद्घाटन भी जल्द

न्यूज इन राजस्थान जयपुर(सुनील शर्मा) जयपुर नगर निगम हैरिटेज की ओर से स्वच्छ भारत मिशन 2.0 शहरी एवं राज्य सरकार के वित्त वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा के अंतर्गत महिला सुविधा गृह ‘पिंक टॉयलेट’ का निर्माण किया जा रहा है। शनिवार को सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा और हेरिटेज निगम महापौर कुसुम यादव ने टी एन मिश्र मार्ग पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ टॉयलेट नींव का पहला पत्थर रखा।इस अवसर पर विधायक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार सर्वस्पर्शी और चहुंमुखी के लक्ष्य के साथ विकास कार्यों में जुटी है।भाजपा सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप सार्वजनिक स्थलों पर मातृशक्ति के लिए गरिमापूर्ण पिंक टॉयलेट स्थापित किए जा रहे हैं।इन पिंक टॉयलेट में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन, स्तनपान क्षेत्र,डायपर बदलने वाला खंड, सैनिटरी पैड भस्मक जैसी सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है।साथ ही इनमें सभी कर्मचारी महिला ही होंगी। 

‌83.96 लाख रूपए की लागत से बनेंगे चार पिंक टॉयलेट

हेरिटेज निगम महापौर कुसुम यादव ने बताया कि नारी शक्ति के लिए पिंक टॉयलेट बहुउपयोगी साबित होंगे।सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र में एक पिंक टॉयलेट का विधायक गोपाल शर्मा के सानिध्य में बनने जा रहा है।वहीं तीन अन्य स्थानों पर बनाए जानेंगे।इनकी लागत 83.96 लाख रुपए है।इस अवसर पर वार्ड 52 की पार्षद पूनम शर्मा और नगर निगम सिविल लाइंस जोन के उपायुक्त सुनील वर्मा,अतिरिक्त अधिशाषी अभियंता भरत मीणा,जेईएन पंकज शर्मा भी मौजूद रहे।

Fact Post News
Author: Fact Post News