14 माह के बच्चे के अपहरण मामले का पर्दाफाश, एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप के नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता

✓ Link copy हो गया!

जयपुरः एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप के नेतृत्व में बड़ी सफलता मिली है. 14 माह के बच्चे के अपहरण मामले का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने बच्चे के मामा सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रोते हुए बच्चे को मां को सौंपा. 24 करोड़ फ्रॉड को दबाने के लिए वारदात की थी.

बता दें कि आज अलसुबह 4 बजे घटना हुई थी. खोह नागोरियान थाना इलाके की घटना है. जहां घर से 14 माह के बच्चे का अपहरण कर लिया गया. CCTV कैमरे में अपहरण की वारदात कैद हो गई. जिसमें एक युवक बच्चे को गोद में उठा भागते हुए दिख रहा था.

इसके बाद परिजनों की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज हुआ. और पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए पूरे मामले का अब पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने बच्चे के मामा सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया है.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra