लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, थोड़ी देर में होगी संविधान पर चर्चा

✓ Link copy हो गया!

नई दिल्ली: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. थोड़ी देर में राज्यसभा में संविधान पर चर्चा की शुरुआत होगी. बीजेपी की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बहस की शुरुआत करेंगी. तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की तरफ से मल्लिकार्जुन खरगे अपनी बात रखेंगे. 

वहीं कल संसद में एक देश एक चुनाव का बिल पेश होगा. कल ही JPC का भी गठन किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार बिल सहमति के लिए JPC को भेजा जाएगा. JPC में बीजेपी और कांग्रेस समेत कई दलों के सदस्य होंगे.

बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र का आज 16वां दिन है. संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर को शुरू हुआ और 20 दिसंबर तक चलेगा. इस सत्र में कई अहम बिल पेश होंगे. वक्फ अधिनियम संशोधन विधेयक सहित 16 विधेयक सूचीबद्ध किए गए है. इनमें से पांच विधेयक पेश किए जाने और पारित किए जाने के लिए निर्धारित हैं, जबकि 11 विचार और अनुमोदन के लिए निर्धारित हैं.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra