फिल्मी अंदाज में चोरों ने महिला को बेहोश कर लूटा, खेत की बाड़ में आग लगाकर मौके से भागे बदमाश

✓ Link copy हो गया!

डीडवाना: डीडवाना जिले के कुचामनसिटी के हीरानी मोड़ पर एक महिला को फिल्मी स्टाइल में बेहोश कर लूटने का मामला सामने आया है. अज्ञात बदमाशों ने इस महिला को ना केवल बेहोश कर दिया, बल्कि उसके हाथ पांव भी बांध दिए. इसके बाद उसके गहने चोरी करने के बाद खेत की बाड़ में आग लगाकर मौके से भाग निकले.

आग देखकर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई. पुलिस को भी सूचना दी गई. समाचार लिखे जाने तक इस प्रकरण में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला मोहिनी देवी स्वामी आज अपने खेत मे अकेली थी. उसी समय 2 जने उनके पास आये और रुमाल में बेहोश करने वाली दवा सुंघाकर महिला को बेहोश कर दिया.

महिला के बेहोश होने के बाद उसके हाथ पांव बांधकर उसे गिरा दिया. इसके बाद उसके गहने चोरी कर लिए. साथ ही चोरों ने खेत की बाड़ में भी आग लगा दी. इसी दौरान वहां भीड़ एकत्रित हो गई, जिसे देखकर बदमाश वहां से भाग छूटे. आपको बता दें की पिछले कुछ समय से क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ गई है. पिछले दिनों चितावा में भी चोरी की वारदात हुई थी.

जबकि कुचामन के पलाड़ा में भी लाखों की ज्वेलरी और नकदी की चोरी हुई थी. क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराध पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे है. पिछले ही दिनों शहर में एक चिकित्सक के घर मे भी अज्ञात बदमाश लूट के इरादे से आये और चिकित्सक को बंधक बनाने का प्रयास किया. इसके बावजूद अब तक चोरों की यह गैंग पुलिस के गिरफ्त में नही आई है.

Fact Post News
Author: Fact Post News