जयपुर में सुपरवाइजर ने किया महिला वर्कर से रेप, न्यूड वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

✓ Link copy हो गया!

जयपुर में एक कंपनी के सुपरवाइजर के महिला वर्कर से रेप करने का मामला सामने आया है। फिजिकल रिलेशन बनाने से मना करने पर जॉब से निकालने की धमकी देकर टॉर्चर करता। कंपनी काम के बहाने होटल में ले जाकर आरोपी सुपरवाइजर ने रेप किया। न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर देहशोषण करने के बाद उसे जॉब से निकाल दिया। शिवदासुपरा थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच SHO (शिवदासपुरा) दौलतराम गुर्जर कर रहे है।

पुलिस ने बताया कि शिवदासपुरा निवासी 39 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह पिछले 3 साल पहले विधानी स्थित एक कंपनी में जॉब करती थी। कंपनी में सुपरवाइजर महीपाल सिंह उस पर गंदी नजर रखता था। फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए दबाव बनाता था। मना करने पर जॉब से निकालने की धमकी देकर टॉर्चर करता। आरोप है कि उसकी बातों में नहीं आने पर कंपनी के काम की कहकर उसे साथ चलने की कहा।

आरोपी सुपरवाइजर ने एक होटल में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। मारपीट कर खुद के मोबाइल में न्यूड वीडियो बना लिए। न्यूड वीडियो से ब्लैकमेल कर बार-बार होटलों में ले जाकर उसके साथ देहशोषण करने लगा। दोस्तों के साथ भी फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर एक साल पहले जॉब से निकाल दिया।

दूसरी कंपनी में जॉब के दौरान उसका फोन उठना बंद कर दिया। 5 सितम्बर को सुबह करीब 9 बजे वह जॉब पर जा रही थी। रास्ते में आरोपी महिपाल ने उसे रोककर मारपीट की। बात नहीं करने को लेकर रोड पर घसीटते हुए पीटा। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Fact Post News
Author: Fact Post News