प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी,जिलाअध्यक्ष राजेश गुर्जर सहित पदाधिकारी कर रहे पीसी
चाकसू में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर की विस्तृत चर्चा
चाकसू(कैलाश गुर्जर) चाकसू में 11 सितम्बर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर निजी रिसोर्ट में भाजपा ने प्रेस वार्ता की जिसमे मौजूदा कांग्रेस सरकार की कार्यशैली पर जमकर प्रहार किया वही पत्रकारों ने चाकसू विधानसभा में विपक्ष की भूमिका पर भी सवाल उठाए जिससे एक बार तो भाजपा के पदाधिकारी भी सकपका गए।गोरतलब है कि सोमवार को चाकसू विधानसभा के झपदा कला में भाजपा की परिवर्तन यात्रा प्रवेश करेगी जो देहलाला,ठिकरिया गांव होते हुए चाकसू कस्बे में पहुँचगी यंहा एक निजी गॉर्डन में बड़ी सभा होगी इस परिवर्तन यात्रा व जनसभा की सफलता के लिये भाजपा के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता की।प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रवक्ता अशोक सैनी,जिला संयोजक रामानन्द गुर्जर
व जिला जयपुर दक्षिण अध्यक्ष राजेश गुर्जर ने मौजूदा कांग्रेस सरकार की कार्यशैली पर जमकर प्रहार किया पदाधिकारियों ने कहा कांग्रेस राज में छात्र,महिलाए कोई भी सुरक्षित नही है जमकर भृष्टाचार हो रहा है,पेपर आउट हो रहे है,आत्महत्या हो रही है इस वजह से गांव-गांव जाकर जनता को जागरूक करना परिवर्तन यात्रा का मुख्य लक्ष्य है।भाजपा के पदाधिकारियों ने चाकसू विधायक व नगरपालिका को भी घेरा इन्होंने कहा कि यंहा उपजिला अस्पताल की जमीन का मामला हो चाहे तमड़िया भेरूजी की सड़क हो सभी मे घोलमाल है।इस पर पत्रकारों ने उल्टे ही भाजपा के पदाधिकारियों को आड़े हाथ ले लिया और विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए ओर कहा कि चाकसू में जो भी हो रहा वह विपक्ष की कमजोर भूमिका से हुआ है इस पर एक बार तो भाजपा के पदाधिकारी भी चोक गए और उन्होंने सम्भलते हुए कहा कि यह जांच का विषय है और इस पर कमेटी बनाकर जांच करवाएंगे पत्रकार वार्ता में भाजपा के ब्रजेश लाठा,कजोड़ चौधरी,पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण बेरवा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।






