भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ अलका गुर्जर महवा से बांदीकुई परिवर्तन संकल्प यात्रा में रही उपस्थित

✓ Link copy हो गया!

पूर्वी राजस्थान में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को मिल रहा है अपार जन समर्थन:डॉ अलका गुर्जर

जयपुर(सुनील शर्मा) भारतीय जानता पार्टी कि परिवर्तन संकल्प यात्रा गाँव गाँव व ढाणियो से होकर गुजर रही है।हर जगह यात्रा का स्थानीय लोगो द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया जा रहा है। महवा से बांदीकुई में परिवर्तन संकल्प यात्रा में भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ अलका गुर्जर उपस्थित रही।

 

डॉ अलका गुर्जर ने कहा कि समाज का हर वर्ग इस प्रदेश की नकारा सरकार के अत्याचारों से त्रस्त है।यह सरकार युवा विरोधी है,महिला विरोधी है,किसान विरोधी है।

 

डॉ अलका गुर्जर में कहा कि गहलोत सरकार भ्रष्टाचार करने में व्यस्त है। प्रदेश में गुंडाराज इस कदर पनप रहा है कि धौलपुर में कांग्रेस नेता की खुलेआम गोली मारकर हत्या कर दी जाती है और उसी के दो घंटे के बाद उसी इलाक़े में दुकान लूट ली जाती है और अपराधी क़ानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे है।धौलपुर मे ही छात्रा से चार लड़के अपहरण और रेप करने की कोशिश करते है और उससे आहत होके छात्रा आत्महत्या कर लेती है। यह सरकार पूर्णतःविफल सरकार है। इनकी राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी राजस्थान में आ रही है जिन्होंने कहा था कि बेटी हूँ लड़ सकती हूँ।मैं उनसे कहना चाहूँगी कि धौलपुर दूर नहीं है और धौलपुर जाकर इनकी नेता प्रियंका गांधी को उस छात्रा के घर जाना चाहिये और पीड़िता के परिवार से मिल के आना चाहिए।

 

Fact Post News
Author: Fact Post News