नागौर(सुनील शर्मा) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की अनुशंसा पर डीएमएफटी के तहत राज्य सरकार के वित्त विभाग में नागौर संसदीय क्षेत्र में नागौर जिले में 5 करोड़ 57 लाखरुपए के विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की
सांसद बेनीवाल के कार्यालय से जारी प्रेस बयानों के अनुसार श्री बालाजी में डिजिटल पुस्तकालय निर्माण के लिए 15 लाख रुपए,धांधोली से माणवा तक ढाई किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 50 लाख रुपए,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्बड़ी की चारदीवारी निर्माण के लिए 10 लाख रुपए,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गिंगालिया में चारदीवारी निर्माण के लिए 8 लाख रुपए, सालासर-पुष्कर हाईवे से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ततारपुर तक सीसी ब्लॉक निर्माण के लिए 10 लाख रुपए,कात्यासनी से चुंदीया तक 3 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 60 लाख रुपए,मालियों की ढाणी से मोकलपुर ढाढासनी तक सड़क 2.50 किमी सड़क निर्माण के लिए 40 लाख रुपए,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रियां बड़ी में एक्सरे मशीन,सीबीसी मशीन सहित कई उपकरणों के लिए 20 लाख रुपए,गोटन आसौप सड़क रजलानी फांटा से हरसोलाव तक 4.5 किमी सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए,खींयाला से नोखा जोधा तक 5 किमी सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 10लाख रुपए,हरिमा से लटियालो की ढाणी तक 2 किमी सड़क निर्माण के लिए 45 लाख रुपए, रा ऊ मा वि गोतेड़ी में एक कक्षा कक्ष निर्माण के लिए 7 लाख रुपए,ग्राम सिरासना से सुंदरी तक 3 किमी सड़क निर्माण के लिए 66 लाख रुपए,राउमावि गोविंदी में दो कमरों के निर्माण के लिए 16 लाख रुपए स्वीकृत हुए।








