बाड़मेरः बाड़मेर में बाइक सवार दो दोस्तों को बोलेरो ने टक्कर मारी. हादसे में दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. ऐसे में मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. और मृतकों के शवों को जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया.
सदर थाना क्षेत्र के बाछड़ाऊ सरहद की ये घटना है. मिली जानकारी के मुताबिक NH-68 हाइवे धोरीमन्ना से बाड़मेर की तरफ आ रहे थे. इसी दौरान ये हादसा हो गया.





