Road Accident: गोगुंदा में 2 बाइकों के बीच भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, एक गंभीर घायल

✓ Link copy हो गया!

उदयपुरः गोगुंदा में मजावद रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ. झोलावास पेट्रोल पंप के समीप 2 बाइकों में भिड़ंत हुई. हादसे में बाइक सवार 1 की मौत हो गई है. जबकि एक अन्य गंभीर घायल हुआ है. सूचना पर गोगुंदा पुलिस व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची. 

दोनों को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने भी एक को मृत घोषित किया. पुलिस ने झाडोल निवासी प्रेम सिंह के शव को गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. मोरवल निवासी श्रवण नंगारची गंभीर घायल हुआ है. पुलिस में मामला दर्ज कर दोनों बाइकों को जब्त किया है.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra