जयपुर(नीना वर्मा)कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के चेयरमैन सेवानिवृत्त कर्नल रोहित चौधरी ने आज जयपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों एवं इकाइयों की बैठक ली और उन्हें संबोधित किया आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर तैयारी करने के निर्देश दिए और चुनाव में पूर्व सैनिकों की भूमिका को रेखांकित किया।बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए मोदी ने सरकार पर देश के सैनिकों और पूर्व सैनिकों को धोखा देने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर पूर्व सैनिकों के धरने को आज तीन हजार दिन हो गए,लेकिन असली ओआरओपी कहीं नजर नहीं आ रही है,इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की क्योंकि यह योजना देश की एकता,अखंडता और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा पैदा करेगी।
कर्नल रोहित चौधरी ने कहा है कि सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए अभी भी सबसे बड़ा मुद्दा वन रैंक वन पेंशन है।यूपीए सरकार का 26 फरवरी 2014 का आदेश लोकसभा और राज्यसभा में पारित हुआ था जो सभी के लिए मान्य है लेकिन मोदी सरकार ने आज तक इस अधिसूचना के आधार पर ओआरओपी लागू नहीं किया है।जबकि यूपीए सरकार ने 2006 से 2013 तक लगभग 23000 करोड़ रुपये देकर 2006 से पहले के पुराने पेंशनभोगियों के अंतर को कम करने का काम किया,लेकिन दुर्भाग्य से कई पूर्व सैनिक मोदीजी की बातों में आ गए।क्योंकि मोदी जी ने 100 दिन में वन रैंक वन पेंशन लागू करने की बात कही थी,लेकिन आज भी पूर्व सैनिक 3000 दिनों से जंतर-मंतर पर बैठे हैं,लेकिन असली वन रैंक वन पेंशन आज भी नहीं मिल पाई है।प्रधानमंत्री औरअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूर्व सैनिक विभाग कर्नल रोहित चौधरी,राष्ट्रीय अध्यक्ष,पूर्व सैनिक विभाग,एआईसीसी द्वारा गोविंद सिंह डोटासरा पीसीसी अध्यक्ष,राजस्थान और ब्रिगेडियर भगवान सिंह अध्यक्ष ईएसएम विभाग,राजस्थान पीसीसी द्वारा इंदिरा गांधी भवन पीसीसी मुख्यालय जयपुर में प्रेस वार्ता आयोजित हुई।





