मेहंदीपुर बालाजी(रविकांत सैन)प्रदेश कांग्रेस की सहप्रभारी अमृता धवन व महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश शनिवार को मेहंदीपुर बालाजी जहां उन्होंने श्री बालाजी महाराज के दर्शन किये और भगवान की विशेष पूजा की इस दौरान मंदिर मे बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।मंदिर ट्रस्ट सचिव एमके माथुर ने उनका दुपट्टा पहनाकर स्वागत कर और मोदक प्रसादी भेंट की।इस दौरान पत्रकार वार्ता ने भूपेश ने बताया कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार पुनःपूर्ण बहुमत से सत्ता में क़ाबिज़ होगी।लोग विकास कांग्रेस की सरकार से प्रदेश में पांच साल में विकास की गति बढ़ी है लोगों को मुख्यमंत्री की अनेकों योजनाओं का लाभ मिला है।सिकराय विधानसभा को विकसित और अव्वल विधानसभा बनाना हमारा सपना है।विधानसभा चुनावों में कांग्रेस किस चेहरे को सामने लाकर चुनाव लडेगी इस इस सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ विकास के नाम पर चुनाव लड़ेगी। बालाजी दर्शनों से पूर्व नंदों देवी धर्मशाला मे अन्तराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय संचिव
राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में मंत्री का ज़ोरदार स्वागत किया इस मौक़े पर जिला अध्यक्ष रामजी लाल औंढ, जिला परिषद सदस्य मेघराम मीना, बालाजी थाना प्रभारी अजीत बड़सरा, एएसआई मुकेश गुर्जर,शीशराम आर्य, हेड कांस्टेबल उदय मीना,उमराव गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।





