बगरू विधायक गंगा देवी को लेकर दिखा भारी आक्रोश,बलवेन्द्र सिंह ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ दिखाई ताकत

✓ Link copy हो गया!

जयपुर-जैसे-जैसे चुनावी समर नजदीक आ रहा है कार्यकर्ताओं का जोश एवं आक्रोश तेज होता जा रहा है बगरू विधानसभा चुनावी रायसुमारी में प्रभारी आराधना मिश्रा एवं जयपुर शहर जिला अध्यक्ष आर.आर.तिवाड़ी की उपस्थिति में वर्तमान विधायक गंगा देवी के खिलाफ कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखने को मिला कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए शिक्षित एवं युवा उम्मीदवार को प्रत्याशी से बनाने की मांग की उन्होंने कहा कि युवा शिक्षित प्रत्याशी के लिए वह घर-घर जाकर कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे और कांग्रेस को विजयी बनाएंगे।
इस अवसर पर जनसेवक बगरू विधानसभा बलवेन्द्र सिंह अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ प्रभारी आराधना मिश्रा का एयरपोर्ट पर बुक्के भेंट कर स्वागत किया।
रायसुमारी स्थल पर बलवेन्द्र सिंह के सैकड़ों समर्थक कार्यक्रम स्थल पहुंचे उन्होंने बलवेन्द्र सिंह आराधना मिश्रा वह आर.आर.तिवाड़ी जिंदाबाद के नारों से क्षेत्र को गूंजायमान कर दिया।
इस अवसर पर बगरू नगर पालिका चेयरमैन मालूराम मीणा,जगतपुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैलाश खारडा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बगरू अध्यक्ष राम अवतार मोगरा सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Fact Post News
Author: Fact Post News