कोटपूतली: दो युवकों के बीच दिनदहाड़े चाकूबाजी

✓ Link copy हो गया!

युवकों ने आपस में दिनदहाड़े की चाकू बाजी, दोनों युवक हुए गंभीर घायल, कोटपूतली पुलिस पहुंची मौके पर, राजकीय बीडीएम चिकित्सालय में दोनों युवकों को पहुंचा, एक युवक को किया जयपुर रैफर, पुलिस पर सवालिया निशान 

कोटपूतली के मुख्य चौराहे पर पुलिया के निचे दिन दहाड़े दो युवकों ने आपस में चाकू बाजी कर ली। चाकू बाजी के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर कोटपूतली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। गंभीर रूप से घायल हुए युवकों को राजकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एक युवक कालूराम जो की एक इको गाड़ी बुक करने आया था लेकिन संजय जिसकी गाड़ी थी उसने बुक करने से मना कर दिया और कहा कि तूने पहले भी गाड़ी बुक करी थी और पैसा नहीं दिया आज मैं गाड़ी बुक नहीं करूंगा इसी बात को लेकर दोनों में आपस में कहा सुनी हो गई और दोनों ने आपस में चाकू बाजी कर ली। हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कालू को बाए पैर की जांघ और छाती पर चाकू लगने व संजय के दाहिने पैर की जांघ और दाहिने पैर की अंगुली पर चाकू लगने से बीडीएम चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां कालू के गंभीर रूप से हालत खराब होने के कारण जयपुर रैफर कर दिया दूसरे युवक का उपचार जारी है उन्होंने बताया कि मौके से कोई हथियार नहीं मिले हैं पुलिस अनुसंधान जारी है वहीं कोटपूतली पुलिस मौके से जानकारी जुटा रही है । गौरतलब है की दिनदहाड़े चाकू बाजी होना कहीं ना कहीं पुलिस प्रशाशन पर सवालिया निशान खड़ा करता है ।

 

Fact Post News
Author: Fact Post News